फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने पहले की थी पत्नी की हत्या, फिर खुद को लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पति ने पहले की थी पत्नी की हत्या, फिर खुद को लगाई फांसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले के नानौता क्षेत्र के मोहल्ला शेखजादगान में हुई पति-पत्नी की मौत का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पत्नी आंचल की मौत मुंह और नाक बंद करने पर दम घुटने से हुई। पति कुलदीप की मौत गले में फंदा डालकर लटकने के कारण हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर इसकी पुष्टि की गई। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि रिश्तेदार के यहां शादी में गिफ्ट देने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था और इसके बाद पति ने तकिए या किसी अन्य कपड़े से मुंह और नाक दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। बाद में खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी।
बता दें कि नानौता के मोहल्ला शेखजादगान में शुक्रवार सुबह पत्नी आंचल और कुलदीप अपने कमरे में मृत अवस्था में मिले थे। आंचल बिस्तर पर मृत पड़ी थी, जबकि पति कुलदीप फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर दोनों के शव को बाहर निकाला गया था। शनिवार को दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने यह खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि जांच में पता चला है कि दंपती को अपनी रिश्तेदारी में भात देने के लिए जाना था। शादी में गिफ्ट देने को लेकर रात करीब साढ़े 11 बजे तक दोनों में झगड़ा भी हुआ था। संभावना है कि इसी विवाद में ऐसी परिस्थिति बन गई कि कुलदीप ने आंचल का तकिया या किसी अन्य कपड़े से मुंह और नाक दबा दिया। इससे दम घुटने पर उसकी मौत हो गई। आंचल ने मरने से पहले काफी संघर्ष भी किया। आसपास आंचल के हाथ की टूटी चूड़ियां भी मिलीं। साथ ही उसके चेहरे पर एक स्थान पर चोट का निशान भी मिला है। इस मामले में किसी की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचते ही पति और पत्नी के शवों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें