सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र के प्रकाशपुरम में चोर भाजपा महानगर अध्यक्ष के घर में घुस गए। चोरों ने ग्रिल तोड़कर मकान को खंगालने का प्रयास किया। परिवार के जाग जाने पर चोर फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना किया।
थाना जनकपुरी क्षेत्र में बाजोरिया रोड स्थित प्रकाशपुरम में भाजपा महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा का आवास है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की रात परिवार सोया हुआ था। रात डेढ़ बजे उनके भाई विपिन गगनेजा को घर में किसी के होने की आहट हुई। भाई ने कमरे से बाहर निकलकर आंगन की लाइट जलाई तो चोर फरार हो गए। मकान की दूरी मंजिल पर लगी ग्रिल टूटी मिली, जहां से चोरों ने अंदर घुसने का प्रयास किया था। चोरों की जुराब मौके पर पड़ी मिली और वह छत के रास्ते ही फरार हो गए। सूचना पर थाना जनकपुरी पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना किया।