नानौता (सहारनपुर)। नगर निवासी एक युवक के एटीएम का कोड जान कर हैकर ने 20 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर के मोहल्ला चाहमंजलि निवासी गुलाम अब्बास पुत्र वसी हैदर ने बताया कि दो दिन पूर्व उसके चाचा के मोबाइल पर एक कॉल आयी जिसमें कॉल कर्ता ने कहा कि तुम्हारे बैंक खाते पर लिए गए एटीएम की वैधता समाप्त हो रही। एटीएम को चालू रखने के लिए अपना ओटीपी नंबर तथा एक अन्य एटीएम का प्रयोग करने वाले का गारंटी के रूप में ओटीपी नंबर दे दो। जिस पर उसके चाचा द्वारा अपना तथा उसका ओटीपी नंबर दे दिया। गुलाम अब्बास ने बताया कि हैकर द्वारा उसका ओटीपी नंबर मालूम करके उसके खाते से बीस हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।