आरोपी को जेल भेजा
मोरना (मुजफ्फरनगर)। थाना ककरौली पुलिस ने ग्राम चौरवाला निवासी जगदीश प्रसाद पुत्र जुम्मा को बाइक सवार को घायल करने के आरोप में जेल भेजा है।
ग्राम चौरावाला निवासी कपिल पुत्र रवि ने आरोप लगाते हुए बताया था कि जगदीश ने उसको बाइक की टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में पीड़ित ने थाना ककरौली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी जगदीश को जेल भेज दिया।
दुर्घटना में तीन घायल
मोरना (मुजफ्फरनगर)। दुर्घटना में महिला सहित दो युवक घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस द्वारा मोरना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
थाना भोपा क्षेत्र के मोरना, भोपा मार्ग पर दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल के सामने सोमवार शाम साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक गिरने से वह घायल हो गए। घायलों के साथी सतवीर पुत्र मंगलू निवासी सिलाजुड्डी ने बताया कि उसका भाई सत्यप्रकाश, अंकित पुत्र सोमपाल निवासी मखियाली, रीना पत्नी सहेन्द्र निवासी राडधना शुक्रताल जा रहे थे। लौटते समय मिल के मुख्य गेट से निकल रहे साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में दोनों बाइक से गिर गए, जिसमें सत्यप्रकाश, रीना, सतवीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा घायलों को मोरना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।