फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जिला अस्पताल और क्लीनिक के सामने से बाइक चोरी, चार दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला अस्पातल से बाइक चोरी करने के आरोप में पुलिस ने चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों अंकित, असीम, यूसुफ और उस्मान के पास से एक बाइक, दो बाइकों के कटे हुए पुर्जे, चार रेहड़े में लगी बाइक, चार हजार रुपये की नकदी और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी बाइक चोरी कर पांच से छह हजार रुपये में बेचते थे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने पत्रकार वार्ता की। बताया कि चेकिंग के दौरान अलग-अलग जगहों से आरोपियों को पकड़ा गया है। पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही से कटी बाइक के पुर्जे आदि बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि जो बाइक आरोपियों के पास से बरामद हुई है, उसे जनकपुरी थाना क्षेत्र से चोरी किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह बाजोरियां रोड स्थित डॉक्टरों के क्लीनिक के बाहर से बाइक को चोरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें