फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: जैन कॉलेज में फायरिंग का खुलासा, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दबोचा ‘दहशत फैलाने वाला’ युवक

Fri, 05 Dec 2025 11:48 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के जेवी जैन कॉलेज में दहशत फैलाने के लिए की गई फायरिंग का खुलासा हो गया है। सदर बाजार पुलिस ने आरोपी युवक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से तमंचा, खोखा और जिंदा कारतूस बरामद हुए।

विज्ञापन
जेवी जैन कॉलेज में युवक ने की फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के जेवी जैन डिग्री कॉलेज में दहशत फैलाने और रौब जमाने के लिए की गई फायरिंग के आरोप में सदर बाजार पुलिस ने युवक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। तीन दिसंबर को कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर वकुल बंसल ने कॉलेज गेट पर अज्ञात युवक द्वारा फायरिंग किए जाने की तहरीर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: गाड़ी हटाने को कहा तो सिपाही और पिता पर हमला, विरोध पर पालतू कुत्ता छोड़कर किया घायल

शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली मिनी बाईपास पर कॉलेज में फायरिंग करने वाला युवक दिखाई दिया है। इस पर प्रभारी निरीक्षक कपिल देव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही युवक ने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने घेराबंदी कर नाले के पास बने खंडहर से आरोपी विवेक निवासी गदरहेड़ी थाना सरसावा को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसके पास से तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह लोगों में दहशत फैलाने और रौब जमाने के लिए हथियार रखता था और इसी उद्देश्य से उसने कॉलेज में फायरिंग की थी। पकड़े जाने के डर से उसने पुलिस पर भी गोली चलाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें