मीरापुर। पुलिस ने फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी चोरी के आरोप में कानपुर निवासी अंकित को गिरफ्तार किया है।
यह मामला 11 जून 2025 को प्रकाश में आया था। राज्यकर सचलदल टीम ने गांव मुझेड़ा के समीप 40 लोहे से लदे ट्रक पकड़े थे। यह ट्रक बिहार से पंजाब और मुजफ्फरनगर जा रहे थे। टीम की जांच में जीएसटी कर चोरी का बड़ा खुलासा हुआ।
विभाग के सहायक आयुक्त मधुसूदन ने 22 जून को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अंकित एक फर्म का क्लर्क है। उस पर फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी कर चोरी कराने का आरोप है। सीओ जानसठ ऋषिका सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले के अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। संवाद