झिंझाना। लगातार चेतावनियों और अनदेखी के बीच कस्बे में बिडौली बस स्टैंड के पास सोमवार की देर शाम गन्नों से भरा 18 टायर ट्रक सड़क किनारे खड़े खाली ट्रक के ऊपर पलट गया। पलटने की आवाज सुनते ही आसपास अफरा-अफरी मच गई। गनीमत यह रही कि दुर्घटना के समय वहां राहगीरों की भीड़ नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
18 टायरा ट्रक बिडौली बस स्टैंड के निकट असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़े खाली वाहन पर पलट गया। इसके बाद ऊन शामली मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया। कस्बेवासियों हाशिम कुरैशी, इमरान मिर्जा, का कहना है ट्रको की बॉडी कटकर उसे खुली कर ट्राली की तरह बना लेते हैंए जो पूरी तरह अवैध हैं। ओवर लोड और ओवर हाइट के सबसे बड़ा कारण है हादसे होने का डर बना हुआ है। गन्ना सीजन शुरू होते ही ओवरलोड वाहनों की संख्या बढ़ जाती है।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से ओवरलोडिंग पर कड़ी निगरानी, कटाई-ढुलाई वाहनों के लिए अलग व्यवस्था और हाईवे पर ट्रैफिक नियंत्रण लागू करने की मांग की है।