फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वैरियर्स क्लब ने सात विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर की मुंडेट नहर पटरी स्थित क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। यह मुकाबला शहर की स्पार्टन क्लब और वैरियर्स क्लब की टीम के बीच हुआ। इसमें शानदार बल्लेबाजी करते हुए वैरियर्स क्लब ने सात विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

पहले टॉस जीतकर स्पार्टन क्लब ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में ऑल आउट होकर कुल 162 रन बनाए। सोनू ने 40 गेंद में 35 रन व मटरू ने 26 गेंद में 35 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में विपक्षी टीम के गौरव ने चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट व नितिन ने चार ओवर में 35 रन देकर दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी वैरियर्स क्लब की टीम ने यह लक्ष्य 15 ओवर में तीन विकेट खोते हुए सात विकेट से मैच जीत लिया। सबसे अधिक रन गोलू ने 25 में 54 व अक्षित ने 11 में 33 रन बनाए। गेंदबाजी में गौरव व राकेश ने एक-एक विकेट चटकाया। प्लेयर ऑफ द मैच गोलू रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें