फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: संविदा लाइनमैन की मौत के मामले में ट्रक चालक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में बलवा चौराहे पर ट्रक की टक्कर से संविदा लाइनमैन महकपाल की मौत होने के मामले में परिजनों ने तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

जिला बागपत के थाना रमाला क्षेत्र के गांव बरवाला निवासी महकपाल अपने चार अन्य साथियों कपिल, सहंसरपाल, पारस व रत्नाकर के साथ शुक्रवार रात को शामली में एक शादी समारोह में आए थे। शादी समारोह के बाद पांचों लोग कार से लौट रहे थे। बलवा चौराहे पर सामने से आए ट्रक ने कार में टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से संविदा लाइनमैन महकपाल की मौत हो गई थी, जबकि अन्य घायल हुए थे। इस मामले में मृतक के भतीजे अंकित तोमर ने शहर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें