फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: होटलों में अनैतिक कार्यों के विरोध में ग्रामीणों की पंचायत

विज्ञापन
गांव कंडेला में पंचायत में मौजूद ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
कैराना। क्षेत्र में चल रहे होटलों और बधाई के नाम पर मंगलामुखी की मनमानी से तंग आ चुके चार गांवों के ग्रामीण लामबंद हो गए। ग्रामीणों ने पंचायत कर पुलिस प्रशासन से होटलों में अनैतिक कार्यों की जांच कर बंद कराने की मांग की। ग्रामीणों ने इस मामले में एसपी से मिलने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

रविवार को गांव कंडेला में स्थित ग्राम पंचायत भवन में कंडेला, हिंगोखेड़ी, शेखूपुरा और जगनपुर के ग्रामीणों की पंचायत हुई। ग्रामीणों ने कहा कि हाल ही में औद्योगिक क्षेत्र में होटल के बाहर युवती के साथ अभद्रता की गई। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना भी दिया गया था। पंचायत में सर्वसम्मति से तय हुआ कि क्षेत्र में चल रहे सभी होटल तत्काल प्रभाव से बंद होने चाहिए। यहां पंचायत में भवन मालिक भी पहुंचे थे, जिन्होंने आश्वासन दिया कि अब वे अपने भवनों को होटल के लिए किराये पर नहीं देंगे। वहीं, मंगलामुखी की बधाई मांगने की मनमानी पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया। पंचायत ने तय किया कि शादी के मौके पर मंगलामुखी को 1100 रुपये और बच्चे के जन्म पर 500 रुपये सहर्ष दिए जाएंगे। इसके ऊपर कोई दबाव बनाया गया या अनुचित व्यवहार किया गया तो संबंधित के खिलाफ पुलिस में शिकायत की जाएगी और कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। इस दौरान जगपाल, विश्वास, रूपेश, नरेश, सर्वेश, प्रताप चौधरी, अंकित, मोहित, मास्टर नीटू, प्रेम सिंह, मिंटू, सचिन, मनोज व पूर्व प्रधान शीशपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें