उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मंगलवार देर रात एक 18 वर्षीय युवक की बदमाशों ने घर में घुसकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार सहारनपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव नूनाबडी में बीती रात घेर में सो रहे 18 वर्षीय युवक आशु उर्फ आसिफ पुत्र आस मोहम्मद की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सुबह वारदात की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल की जांच में जुटी। पुलिस रंजिश में हत्या होना मान रही है।