फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कूच बिहार ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ के बीच क्रिकेट मुकाबला कल से

Sat, 15 Nov 2025 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बीसीसीआई ने सहारनपुर के क्रिकेट में बड़ी जिम्मेदारी दी है। कूच बिहार ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ का मुकाबला कल यानी रविवार से सुंदरपुर स्थित सॉलिटेयर क्रिकेट मैदान पर शुरू हो रहा है, जो चार दिन चलेगा।
विज्ञापन

सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव लतीफ उर रहमान, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष पाली कालरा, संयुक्त सचिव महेश शर्मा ने पत्रकार वार्ता कर इसकी जानकारी दी। लतीफ उर रहमान ने बताया कि चार दिवसीय मैच 16 से 19 नवंबर तक खेला जाएगा। खिलाड़ियों के ठहरने, अभ्यास, पिच, आउटफील्ड और सुरक्षा से जुड़ी सभी तैयारियां बीसीसीआई मानकों के अनुरूप की गई हैं। दोनों टीमें अंबाला रोड स्थित पाइव स्टार होटल में रहेंगी। उनको मैदान पर ले जाने और लाने के लिए उत्तराखंड से डबल इंजन बस मंगवाई गई है।परविंदर सिंह ने बताया कि सहारनपुर को पहली बार किसी राष्ट्रीय स्तर के मैच की मेजबानी मिली है।
इससे स्थानीय खिलाड़ियों में उत्साह पैदा होगा। पाली कालरा ने बताया कि बीसीसीआई ने मैच संचालन के लिए अनुभवी अधिकारियों को भेजा है। मैच रेफरी कथकली बनर्जी, अंपायर जॉय महांता और श्रीनिवास अभिरूप रहेंगे। वीडियो एनालिस्ट अभिषेक यादव और ऋषि कपूर तथा स्कोरर रामजी तिवारी (ऑनलाइन) और विकास पांडेय (मैनुअल) बनाए गए हैं। पत्रकार वार्ता में मीडिया प्रभारी सैयद मशकूर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सहारनपुर के खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
वैसे तो पूरे मैच को लेकर स्थानीय क्रिकेट प्रेमी उत्साहित हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश की टीम में तीन खिलाड़ी सहारनपुर के होना उन्हें और खुशी दे रहा है। टीम में सहारनपुर से मोहम्मद अयान, अनमोल नौसरान और अनस हिस्सा ले रहे हैं। क्रिकेट प्रेमियों की इनके प्रदर्शन पर विशेष नजर रहेगी।

आज आएंगे बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला
सुंदरपुर स्थित सॉलिटेयर क्रिकेट मैदान और पैवेलियन का उद्घाटन करने के लिए बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला आज सहारनपुर बतौर मुख्य अतिथि पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही वह 16 नवंबर को मैच का उद्घाटन भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें