फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रेलवे स्टेशन पर चला अभियान, 197 यात्री बिना टिकट पकड़े

Sat, 15 Nov 2025 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अंबाला और सहारनपुर की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान छह से अधिक ट्रेनों के यात्रियों का टिकट चेक किया। 197 यात्री बिना टिकट पकड़े गए। जुर्माना लगाते हुए 84,305 रुपये वसूल किए।
विज्ञापन

शुक्रवार को यह अभियान सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक भरत सिंह के नेतृत्व में चलाया। सहारनपुर व अंबाला की टीम ने रेलवे स्टेशन पर जालंधर सिटी-दिल्ली इंटरसिटी, चंडीगढ़-मदुरै सुपरफास्ट एक्सप्रेस, अमृतसर-कोलकाता अकालतख्त, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर-ऋषिकेश इंटरसिटी, दिल्ली-सहारनपुर मेमू सुपरफास्ट, ऋषिकेश-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों के टिकट चेक किए। टिकट जांच से यात्री बचते रहे। टीम ने 197 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा, जिनसे 84,305 रुपये का जुर्माना और किराया वसूला गया। इस दौरान मंडल सीटीआई राजेश कुमार, वाणिज्य निरीक्षक राकेश कुमार, स्टेशन सुपरिटेंडेंट (कामर्शियल) हनीत सिंह और सीटीआई लाइन जीएस विद्यार्थी मौजूद रहे। सीनियर डीसीएम नवीन कुमार ने बताया कि राजस्व बढ़ाने और यात्री सुविधा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि टिकट लेकर ही यात्रा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें