फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में गोतस्कर और पुलिसकर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। काली नदी पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक गोतस्कर और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। दोनों को सीएचसी हरोड़ा में भर्ती कराया गया। जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से एक गोवंश, तमंचा, कारतूस तथा कटान के उपकरण बरामद करते हुए आरोपी तस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद दो बजे काली नदी चौकी प्रभारी कृष्ण सागवान तथा कस्बा चौकी प्रभारी राहुल देशवाल ने मुखबिर की गोकशी की सूचना पर चौराखुर्द से संभालकी जाने वाले रास्ते पर एक खेत में छापा मारा। पुलिस ने खेत की घेराबंदी करते तस्कर को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इसमें सिपाही उत्तम राठी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गो तस्कर शमशाद पुत्र शहजाद निवासी ग्राम हरोड़ा भी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से एक जिंदा गोवंश, एक तमंचा, एक कारतूस व खोखा, एक स्कूटी तथा कटान के उपकरण बरामद किए हैं।
थाना प्रभारी ने बताया की शमशाद का एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार किए गए गोतस्कर पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।

बदमाशों की स्कूटी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें