फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मुठभेड़ में गोकश के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। गांव ताजपुरा के जंगल में सोमवार रात बेहट पुलिस की गोकशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोकश हसीन निवासी गंदेवड़ा थाना फतेहपुर हाल निवासी ताजपुरा पैर में गोली लगने घायल हो गया। वहीं उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
विज्ञापन

सीओ शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि पुलिस ताजपुरा से पूर्वी यमुना नहर पुल से मालाहेड़ी की ओर जाने वाली सड़क पर गश्त कर रही थी। एक आम के बाग में दो लोग गोकशी का प्रयास करते मिले। उन्होंने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक गोकश हसीन पैर में गोली लगने घायल हो गया। मौके से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा, एक जिंदा गोवंश, गोकशी के उपकरण और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है। मौके से भागे दूसरे गोकश की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार हसीन के खिलाफ सहारनपुर के विभिन्न थानों में गोकशी, चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे मामलों में करीब एक दर्जन केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें