फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मुठभेड़ में गोकशी के आरोपी को लगी गोली, तमंचा और गोवंश बरामद

Fri, 21 Aug 2026 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बुधवार देर रात इंस्पेक्टर कपिल देव पुलिस टीम के साथ देवबंद-बरला मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान खबर मिली कि सांपला खत्री गांव के जंगल में दो लोग संरक्षित पशु की गोकशी करने की फिराक में हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां पर दो लोग गोकशी कर रहे थे। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। उसे घायल हालत में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सीओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहल्ला पठानपुरा निवासी शकील के रूप में हुई। उसका दूसरा साथी जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस, एक जिंदा गोवंश, बाइक और गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं। सीओ के मुताबिक शकील के खिलाफ सहारनपुर जनपद के विभिन्न थानों में गोवध अधिनियम, पुलिस मुठभेड़, आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट के करीब आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें