फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जमीन के फर्जी उपहार पत्र का आरोप, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Fri, 21 Aug 2026 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव रेडी मलकपुर निवासी सुदेश पाल ने अपने भाई समेत चार लोगों पर फर्जी व कूटरचित उपहार पत्र तैयार कर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़ित सुदेश पाल ने कोतवाली सदर बाजार में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव रेडी मलकपुर में खसरा संख्या पांच, छह और 270 के मकान है। भाई अनिल कुमार का इन जमीनों में 1/8 हिस्सा था। आरोप है कि अनिल कुमार ने 21 अगस्त 2003 को अपने हिस्से में से 0.092 हेक्टेयर भूमि का पंजीकृत बैनामा सुदेश पाल के पक्ष में कर दिया था। इसके बाद से वह उक्त जमीन पर कब्जे में चला आ रहा है। आरोप है कि जानकारी होने के बाद भी अनिल कुमार ने केला, जोगेंद्र सिंह व नीटू के साथ मिलकर साजिश रची और चार अप्रैल 2026 को जमीन के संबंध में फर्जी व कूटरचित उपहार पत्र तैयार कराए। इसके बाद सब रजिस्ट्रार कार्यालय में पंजीकृत कराया। उपहार पत्र पर जोगेंद्र सिंह और नीटू ने गवाह के रूप में हस्ताक्षर और अंगूठे लगाए। जांच अधिकारी विपिन मलिक ने बताया कि अनिल कुमार, केला, नीटू और जोगेंद्र सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें