फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को ट्रायल के तौर पर बंद रहेगा कोर्ट रोड पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोर्ट रोड पुल सोमवार को रूट डायवर्जन के ट्रायल के चलते बंद रहेगा। ट्रायल सफल रहने पर दो महीने के लिए कोर्ट रोड पुल पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। इसकी तैयारियों के लिए शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी ने कई विभागों के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के तहत यहां पर नवनिर्माण होना है। करीब नौ मीटर चौड़ाई का पुल काट दिया जाएगा और उसकी जगह दूसरा निर्माण होगा, जो मालगाड़ियों के आवागमन के लिए बनाया जाना है। उससे पहले दिल्ली रूट पर शामली, बागपत, लोनी आदि जगहों के लिए चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन सुचारु रखने के लिए दिल्ली रोड पर कांशीराम आवासीय कॉलोनी के निकट अस्थायी बस अड्डा भी बनाया गया है, साथ ही खलासी लाइन की तरफ छोटी लाइन के निकट से सर्किट हाउस रोड को जोड़ने वाली सड़क की भी मरम्मत कराई गई है।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसबी सिंह ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज सक्सेना, एसपी ट्रैफिक प्रेमचंद सहित अन्य अधिकारियों के साथ घंटाघर से लेकर कोर्ट रोड पुल, खलासी लाइन और फिर दिल्ली रोड पर बनाए गए अस्थाई बस अड्डे का निरीक्षण किया। उन्होंने अंबाला रोड से वाया शारदानगर वाले रूट का भी निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह ने बताया कि अस्थाई बस अड्डे की व्यवस्था हो गई है। सोमवार को ट्रायल के तौर पर कोर्ट रोड पुल को बंद किया जाएगा। यदि व्यवस्था सुचारु रही तो इसे मरम्मत होने तक नियमित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

वैकल्पिक मार्ग की यह होगी व्यवस्था
राष्ट्रीय राजमार्ग 344 से दिल्ली रोड की तरफ निकलने के लिए बाजोरिया रोड से पेपर मिल रोड, सदर थाना रोड की तरफ जाना होगा। इसी तरह वापसी का भी रूट बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें