अमृत 0.2 योजना के तहत लक्ष्मणपुरी कॉलोनी में बनाया जा&n
सहारनपुर। ग्राम पंचायत कांकरकुई के प्रधान पदों पर डाले गए वोटों की गिनती एक बार फिर रुक गई। मौजूदा प्रधान राजकुमार की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वोटों की गिनती पर अग्रिम आदेशों तक स्टे लगा दिया है। ग्राम पंचायत काकंरकुई में हुई मतगणना का मामला अदालत में विचाराधीन था।
पहले उपजिलाधिकारी और फिर जिला न्यायालय ने भी पुन: मतगणना कराने के आदेश दिए थे। इसके बाद बुधवार को सुबह दस बजे से सदर तहसील परिसर में प्रधान पद पर डाले गए मतों की फिर से गिनती शुरू हुई। गिनती पूरी होने से पहले ही मौजूदा प्रधान राजकुमार ने हाईकोर्ट के स्टे आर्डर की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दी।
इसके बाद मतगणना के कार्य को रोक दिया गया। हाईकोर्ट के आदेश मिलने के बाद मतपेटियों को फिर से सील कर दिया गया है। मौके पर दोनों पक्ष मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मौजूद रहा।
n यह था पूरा मामला : ग्राम पंचायत के चुनाव नतीजों के बाद ग्राम कांकरकुई की प्रत्याशी रीना ने वोटों की गिनती में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए चुनाव याचिका उपजिलाधिकारी की अदालत में दाखिल की थी। अदालत ने 20 दिसंबर 2024 को पुनः गणना के आदेश दिए थे।