मोहल्ला किला में बुखार पीड़ितों के रक्त के नमूने लेते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बुखार लोगों पर कहर बनकर टूट रहा है। रविवार को नगरपालिका के नामित सभासद मुस्तफा सलमानी की पत्नी सायरा बानो (60) ने भी देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल में दम तोड़ दिया। सायरा बानो में भी डेंगू के लक्षण पाए गए थे।
नामित सभासद की पत्नी सायरा बानो को दो दिन से बुखार आ रहा था। मुजफ्फरनगर में उपचार के दौरान प्लेटलेट्स कम होने पर उसे जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया। डेंगू के लक्षणों वाले बुखार करीब एक दर्जन से अधिक लोगों की जिंदगी निगल चुका है। अभी तक अस्पतालों में बुखार पीड़ितों की भरमार है।
वहीं, बुखार से हो रही मौत से हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर के मोहल्ला किला कई स्थानों पर शिविर लगाकर बुखार पीड़ितों के खून के नमूने लेकर उन्हें दवाई वितरित की।
चिकित्सा अधीक्षक डा. वीके मिश्रा ने बताया कि दर्जनभर से अधिक टीमों ने रविवार को कई मोहल्लों में घर-घर जाकर पानी से भरे बर्तनों को खाली करवाते हुए उन्हें एहतियात बरतने को कहा है। उन्होंने बताया कि जितने भी बुखार पीड़ितों के जितने भी नमूने एकत्र किए जा रहे हैं, उनकी सहारनपुर अस्पताल में ही जांच होगी। इसके बाद ही पता चलेगा कि कौन का बुखार लोगों की जिंदगी निगल रहा है।