गंदगी और सीवर लाइन बंद होने से नाराज नवीन नगर के लोगों ने बृहस्पतिवार को नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। उन्होंने समस्याओं का जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
नवीन नगर की गली नंबर सात निवासी शर्मिष्ठा, गीता और रामकुमार ने बताया कि उनके मोहल्ले में कई महीनों से गंदगी फैली हुई है। सफाई के लिए कई बार उन्हें खुद ही सड़कों पर उतरना पड़ता है। गंदगी की वजह से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। नागरिकोें ने जल्द समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों में अरुण कुमार, अभिषेक, सोनू, अभयराम, रघुवीर आदि मौजूद थे।
नगरायुक्त को ज्ञापन सौंपा
सहारनपुर। कुतुबशेर क्षेत्र में बना नाला बशीर हलवाई से रैंच के पुल तक गंदगी और कूड़े से अटा पड़ा है। लोगों ने नगरायुक्त डॉ. नीरज शुक्ला को ज्ञापन सौंपते हुए नाले की सफाई कराने की मांग की है। नागरिक फारूख ने नगरायुक्त को बताया कि वर्ष 1980 से 120 मीटर लंबे नाले की सफाई नहीं की गई है। इस वजह से मोहल्ले को लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।