फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने झोंकी ताकत, चार हजार सुझाव मिले

Mon, 16 Nov 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दो महीने का समय गंवाने के बाद जनता को अपने शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए सुझाव देने की याद आई है। रविवार को सुझाव देने का लगभग अंतिम दिन था, जिसमें मात्र 12 घंटे में चार हजार से अधिक लोगों ने सुझाव दर्ज कराए।
विज्ञापन

नगर निगम ने भी इसके लिए एक साथ 25 कंप्यूटर सिस्टम और कर्मचारियों को लगाया था। यदि शहर की जनता पहले दिन से यही जुनून दिखाती तो आज प्राप्त सुझावों की संख्या हजारों में न होकर लाखों में होती।

स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहरों को वहां की जनता के सुझावों के आधार पर विकसित किया जाना है। सहारनपुर में कम से कम 77 हजार लोगों से सुझाव लेने का लक्ष्य रखा गया था। जनता से सुझाव प्राप्त करने के लिए नगर निगम ने कार्यशाला, निबंध प्रतियोगिता और विभिन्न संगठनों के साथ और कॉलेजों में बैठकें की। उसके बाद भी निगम को उतने सुझाव नहीं मिल सके, जितने की उम्मीद थी।
विज्ञापन


 करीब दो महीने का समय बीतने के बावजूद निगम को मुश्किल से 50 हजार सुझाव ही मिल सके। इनमें लिखित सुझावों की संख्या करीब 40 हजार और ऑनलाइन मिले सुझावों की संख्या करीब दस हजार थी। इसके बाद कम से कम 27 हजार सुझाव प्राप्त करने के लिए निगम ने अलग माध्यमों से लोगों से  ऑनलाइन सुझाव देने की अपील की गई। जिसके बाद लोगों ने सुझाव देने में थोड़ी दिलचस्पी दिखाई है।

अधिक से अधिक ऑनलाइन सुझाव पाने के लिए रविवार को अवकाश के बावजूद नगरायुक्त अपनी टीम के साथ स्मार्ट सिटी कार्यालय में सुबह से रात 12 बजे तक उपस्थित रहे।

लोगों ने भी सुझाव देने में खासी दिलचस्पी दिखाई। यही वजह रही कि रविवार को सुबह दस बजे से रात 12 बजे तक चार हजार से अधिक लोग ऑनलाइन सुझाव दे चुके थे। इसके लिए स्मार्ट सिटी कार्यालय में लोगों की भीड़ उमड़ी रही।  नगर निगम ने ऑनलाइन सुझाव लेने के लिए स्मार्ट सिटी कार्यालय में 15, नेशनल पब्लिक स्कूल में पांच, होटल ओएसिस में दो और पुुराने शहर में तीन कंप्यूटर सिस्टम लगाए थे।

ऑनलाइन सुझाव देने के इच्छुक लोग सोमवार की सुबह दस बजे तक सुझाव दे सकते हैं। यहां यह भी बताना जरूरी है कि एक व्यक्ति कम से कम 30 सुझाव दे सकता है। ऐसे में शहर की जनता के पास अब कुछ ही घंटे सुझाव   देने के लिए बचे हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें