भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव के बहनोई केवल कृष्ण वढेरा का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। शहर के पंत विहार निवासी बहनोई के निधन की खबर मिलते ही कपिल देव अपनी पत्नी रोमी, भाई रमेश, बहन मंजू, नीरू और पिंकी के साथ यहां पहुंचे।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव के जीजा केवल कृष्ण वढेरा का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। कपिल देव के जीजा ने पंत विहार स्थित आवास पर बुधवार की रात्रि अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे कपिल देव ने नम आंखों से अपने जीजा को विदाई दी।
बता दें कि कपिल देव की बड़ी बहन नरेश यहां पंत विहार में रहती हैं। उनके पति केवल कृष्ण वढेरा का पिछले कई दिनों से स्वास्थ्य खराब चल रहा था। वह पैरालाइसिस से पीड़ित थे। बुधवार रात उन्होंने पंत विहार स्थित आवास पर अंतिम सांस ली।
जीजा की मौत की खबर सुनते ही कपिल देव सहित परिवार के अन्य सदस्य दोपहर बहन के आवास पर पहुंचे। यहां वढेरा के परिवार के सभी सदस्यों के साथ वह मौजूद रहे। केवल कृष्ण वढेरा का हकीकत नगर स्थित शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।