फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण का सफल पूर्वाभ्यास

विज्ञापन
नेहरू मार्केट स्थित चिकित्सालय पर टीकाकरण का ट्रायल करते चिकित्सक - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना टीकाकरण का सोमवार को दूसरा पूर्वाभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और एसएसपी के अलावा चिकित्सा विभाग के तमाम अधिकारियों ने केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

दूसरे पूर्वाभ्यास के लिए जनपद में 24 केंद्र बनाए गए थे। इनमें 22 सरकारी और दो निजी अस्पताल शामिल रहे। सुबह दस बजे शुरू हुआ पूर्वाभ्यास दोपहर एक बजे तक चला। प्रत्येक केंद्र पर छह-छह कर्मचारियों की टीम तैनात की गई थी, जिनमें स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहीं। प्रत्येक केंद्र पर टीके के पूर्वाभ्यास के लिए 15-15 स्वास्थ्यकर्मियों को बुलाया गया। एसबीडी जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में केंद्र पर एंट्री के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया गया। थर्मल स्क्रीनिंग और हाथों को सैनिटाइज कराया गया। टीका लगाने से पहले मोबाइल एप के जरिए सत्यापन किया गया। टीका लगाने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों को आधा-आधा घंटे के लिए कमरे में रखा गया।
मंडलायुक्त एवी राजमौलि, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी एस चनप्पा आदि अधिकारी एसबीडी जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्र पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नेहरू मार्केट स्थित पुराना अस्पताल परिसर में बने केंद्र पर भी पहुंचे और स्थिति देखी। इससे पहले मंडलायुक्त ने एसबीडी जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया, जिसमें सबकुछ सही मिला।
विज्ञापन

उधर, अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अनीता जोशी, सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी, एसबीडी जिला अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस डॉ. एसएस लाल, नोडल डॉ. मनीष पांडेय, प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा आदि ने भी केंद्रों का भ्रमण किया।
कोरोना टीकाकरण का सोमवार को हुआ दूसरा पूर्वाभ्यास सफल रहा है। असल टीकाकरण के लिए स्वास्थ्यकर्मियों की टीमें पूरी तरह तैयार हैं।
डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमओ।

नेहरू मार्केट स्थित चिकित्सालय पर टीकाकरण का ट्रायल के दौरान निरीक्षण करते डीएम एसएसपी- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल पर टीकाकरण का ट्रायल करते चिकित्सक के दौरान तैनात पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल पर टीकाकरण का ट्रायल करते चिकित्सक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें