फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के 30 संदिग्धों पर चिकित्सा विभाग की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के 30 संदिग्धों पर चिकित्सा विभाग की नजर
विज्ञापन

सहारनपुर। जनपद में कोरोना वायरस के 30 संदिग्धों पर विभाग नजर बनाए हुए है। सभी को 15 दिन तक घर में ही रहने की सलाह दी गई है। यदि इस दौरान किसी व्यक्ति में कोई लक्षण नजर आता है, तो उसका नमूना जांच के लिए पुणे भेजा जाएगा। किसी भी खतरे को देखते हुए एसबीडी जिला अस्पताल प्रशासन ने भी रेपिड रेस्पांस टीम गठित की है। 12 बेड का वार्ड तैयार किया है।
प्रदेश सरकार ने 15 जनवरी के बाद चीन या चीन के रास्ते से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को संदिग्ध मानकर उस पर नजर रखने के आदेश दिए हैं। सहारनपुर में ऐसे 30 लोग हैं, जो चीन से या चीन के रास्ते आए हैं। सभी को 15 दिन घर में ही रहने की सलाह दी गई है। जिससे यदि किसी व्यक्ति में लक्षण हों, तो उससे कोई अन्य व्यक्ति प्रभावित न हो। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए रेपिड रेस्पांस टीम गठित की है, जिसमें डा. अनिल वोहरा, डा. केवी सिंह, डा. एसएन खान, मैटर्न रीता, विक्रांत, चीफ फार्मासिस्ट बुटोला शामिल हैं। डा. रहमान को एसबीडी का नोडल अधिकारी बनाया गया है। ऊपरी मंजिल पर कोरोना वायरस के लिए छह बेड का एक वार्ड तैयार किया है, जिसमें जरूरी दवाएं रखवा दी गई हैं। छह बेड के डेंगू वार्ड को भी रिजर्व रखा गया है। इमरजेंसी, फिजीशियन ओपीडी और वार्ड के बाहर जन जागरूकता के लिए फ्लैक्स चस्पा कराए गए हैं।
विज्ञापन

किसी से हाथ नहीं मिलाएंगे डॉक्टरों और स्टाफ
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए अपर निदेशक डा. एसके वार्ष्णेय ने एसबीडी जिला अस्पताल के सभी चिकित्सकों, फार्मासिस्टों, नर्सों और वार्ड ब्वाय आदि को किसी भी व्यक्ति से हाथ नहीं मिलाने की सलाह दी है। उनका कहना है कि यदि कोई खास व्यक्ति आता है तो उसका अभिवादन हाथ जोड़कर करें। जब तक कोरोना का खतरा टल नहीं जाता, तब तक ऐसा ही करना होगा। डा. वार्ष्णेय ने बुधवार को खुद भी ऐसा ही किया। इसके अलावा डा. वार्ष्णेय सहित कई डॉक्टर और स्टाफ मुंह पर मास्क लगाए रहे।
वर्जन
चीन से लौटे लोग फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ हैं। मगर शासन के आदेशानुसार हम सभी को संदिग्ध मानकर चल रहे हैं। उन्हें 15 दिन घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन

- डा. शिवांका गौड़, नोडल अधिकारी
- कोरोना वायरस का कोई मामला अभी तक सामने नहीं आया है। फिर भी हम पूरी तरह तैयार हैं। रेपिड रेस्पांस टीम गठित की है। 12 बेड का वार्ड तैयार है, जिसमें जरूरी दवाएं आदि हैं।
- डा. एसके वार्ष्णेय, अपर निदेशक/प्रमुख अधीक्षक (चिकित्सा)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें