फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। मेरठ में उच्च शिक्षा हासिल कर रही एक छात्रा के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म में आरोपियों के साथ एक अन्य छात्रा और दो युवक सहयोगी रहे। पुलिस ने तीनों सहयोगियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है, जबकि आरोपी दोनों युवक फरार है।
क्षेत्र निवासी एक युवती मेरठ में अपनी एक सहेली के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही है। पीड़ित छात्रा की मां द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया गया कि क्षेत्र के दो युवक तीन फरवरी को मेरठ पहुंचे और उसकी सहेली के सहयोग से छात्रा को बहला फुसलाकर शामली के कैराना ले आए। वहां उन्होंने वहीं के दो युवकों के घर में छात्रा को डरा धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसके बाद वह कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडिता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई, तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि षड़यंत्र में शामिल पीड़िता की सहेली के अलावा कैराना निवासी अल्ताफ व मेहताब को गिरफ्तार कर चालान किया है। दुष्कर्म के फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें