फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन बाद फिर मिला एक कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
15 दिन बाद मिला कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

सहारनपुर। जनपद में बुधवार को एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। 15 दिन के अंतराल के बाद कोई केस सामने आया है। इसके साथ ही जनपद में कोरोना की दोनों लहर में अभी तक कुल 32903 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। वर्तमान में सक्रिय मरीज होम आइसोलेशन में रहते हुए इलाज करा रहा है।
विज्ञापन

19246 ने लगवाया टीका
सहारनपुर। कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान में बुधवार को जनपद के कुल 109 बूथों पर टीकाकरण हुआ। सहारनपुर शहर में 23, सरसावा में 12, मुजफ्फराबाद और पुवांरका में नौ-नौ तथा गंगोह, रामपुर मनिहारान, देवबंद, नागल, नानौता, नकुड़, साढौली कदीम और सुन्हेटी खड़खड़ी में सात-सात बूथ बनाए गए थे। पहली खुराक के लिए पंजीकृत 37500 लोगों के सापेक्ष 14997 लोग टीका लगवाने केंद्रों पर पहुंचे। दूसरी खुराक के लिए पंजीकृत 4200 लोगों के सापेक्ष 4249 लोगों ने टीका लगवाया। इस प्रकार कुल पंजीकृत 41700 लोगों के सापेक्ष 19246 ने टीका लगवाया। बुधवार को 60.7 फीसदी टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें