फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू: बाजार रहे बंद, सड़कों पर आवाजाही

विज्ञापन
कोरोना कर्फ्यू के चलते खुमरान रोड़ पर आने जाने वाले लोगो से पुछताछ करती महिला पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर लगा कोरोना कर्फ्यू सफल रहा। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहा। महानगर में जगह-जगह पर पुलिस निगरानी करती रही। सोमवार की सुबह सात बजे तक कर्फ्यू रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात आठ बजे से 59 घंटे का कोरोना कर्फ्यू लग गया था, जो शनिवार को भी लागू रहा। महानगर के मोरगंज, शहीदगंज बाजार, नेहरू मार्केट, नया बाजार, नखासा बाजार, कोर्ट रोड मार्केट, अंबाला रोड, देहरादून रोड, बाजोरिया रोड सहित पूरे शहर में दुकानें बंद रहीं। सिर्फ आवश्यक सेवाओं में डेयरी, मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप, बेकरी, पैथोलॉजी आदि खुली रहीं।
वहीं, सड़कों पर आवाजाही रही। पुलिस ने लोगों को रोककर बाहर निकलने का कारण भी पूछा और इसके बाद ही जाने दिया गया। बेवजह घूम रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इसके साथ ही जिलाधिकारी अखिलेेेेश सिंह, एसएसपी डॉक्टर एस चनप्पा और एसपी सिटी राजेश कुमार ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर में भ्रमण कर जायजा लिया।
विज्ञापन

मास्क न लगाने पर काटे 559 चालान
सहारनपुर। कोरोना कर्फ्यू के दौरान पुलिस का चेकिंग अभियान जारी रहा। मास्क न लगाने वाले 559 लोगों के चालान काटकर 1.36 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही लोगों से मास्क लगाने की अपील की गई। एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा ने बताया कि मास्क न लगाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
क्रिकेट खेलते रहे बच्चे, गली-मोहल्लों खुली दुकानें
सहारनपुर। महानगर में मोहल्लों में कर्फ्यू के दौरान बच्चे क्रिकेट खेलते हुए नजर आए। राकेश सिनेमा पटरी, हकीकतनगर, गोविंदनगर, नुमाइशकैंप, पटेलनगर सहित कई इलाकों में बच्चे क्रिकेट खेलते नजर आए। वहीं, शहर में गली-मोहल्लों में कुछ दुकानें खुली रही, लेकिन पुलिस के आने पर व्यापारी दुकान पर ताले लगाकर चले गए।
शादी में जा रहे हैं, दिखाया कार्ड
सहारनपुर। शुभ साया होने की वजह से जिलेभर में शादियां हुई। ऐसे में मेहमान भी शादियों के लिए निकले, जिन्हें पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोका, लेकिन शादी का कार्ड दिखाने के बाद जाने दिया गया।
यात्री हुए परेेेशान
सहारनपुर। बसों और ट्रेनों के जरिए आने वाले यात्री घर तक जाने के लिए वाहन न मिलने पर परेशान नजर आए। दिल्ली रोड स्थित गंगोह बस स्टैंड पर खड़े अमरीश कुमार, रिजवान अहमद और प्रीति ने बताया कि वाहन के लिए करीब दो घंटे से वह इंतजार कर रहे हैं, लेकिन वाहन नहीं मिला। ऐसे में कुछ यात्री पैदल ही घरों के लिए निकल गए।
धार्मिक स्थलों के कपाट रहे बंद
सहारनपुर। कर्फ्यू के दौरान सभी धार्मिक स्थलों के कपाट बंद रहे। मंदिरों में वहां के पुजारियों ने ही सुबह और शाम के समय आरती की। इसी तरह मस्जिदों में वहां की देखरेख करने वाले व्यक्तियों ने नमाज अदा की। इसके अलावा लोगों ने अपने घरों पर ही नमाज पढ़ी है।

कोरोना कर्फ्यू के चलते घंटाघर पर पसरा सन्नाटा- फोटो : SAHARANPUR

कोरोना कर्फ्यू के चलते नक्खासा बाजार व नेहरू मार्केट में पसरा सन्नाटा- फोटो : SAHARANPUR

फव्वारा चौक जामा मस्जिद पर कोरोना कर्फ्यू के चलते बाजार में पसरा सन्नाटा- फोटो : SAHARANPUR

कोरोना कर्फ्यू के चलते सर्राफा बाजार व मन्दिर में पसरा सन्नाटा- फोटो : SAHARANPUR

कोरोना कर्फ्यू के चलते रायवाला कपड़ा बाजार में पसरा सन्नाटा- फोटो : SAHARANPUR

कोरोना कर्फ्यू के चलते मंडी समिति रोड़ बाजार में बिना मास्क के सड़क पर खेलते बच्चे- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें