फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कोरोना का अलर्ट, आज होगी ऑक्सीजन प्लांट की मॉक ड्रिल

Sat, 31 May 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना ने कई राज्यों में फिर से दस्तक दे दी है। जिले से सटे हरियाणा व उत्तराखंड में कोरोना पैर पसार रहा है। यहां तक कि मेरठ में भी कोरोना का केस मिला है।
विज्ञापन

ऐसे में सतर्कता के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शनिवार को ऑक्सीजन प्लांट की मॉक ड्रिल कराई जाएगी। इसके अलावा राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी जांच की सुविधा है। अगर चिकित्सक को आशंका है कि मरीज कोरोना पीड़ित हो सकता है तो वहां पर भी जांच कराई जा सकती है।
वर्ष 2021 में दूसरी लहर में लोगों को मौत की नींद सुलाने वाला कोरोना का खतरा फिर से मंडराने लगा है। प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, उत्तराखंड के ऋषिकेश, हरियाणा के यमुनानगर, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, पश्चिम बंगाल में कोरोना के केस मिल रहे हैं।
विज्ञापन

यहां से हर दिन बड़ी संख्या में लोग यमुनानगर, उत्तराखंड में आते-जाते हैं। ऐसे में उनके साथ आया कोरोना वायरस घर या आसपास के कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों के लिए घातक हो सकता है।
उधर, जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि शनिवार को जिले में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट की मॉकड्रिल होगी। इसके लिए अधिकारी नामित किए गए हैं। हालांकि शासन की तरफ से अभी तक कोई गाइडलाइन नहीं आई है।
वहीं, राजकीय मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुधीर राठी ने बताया कि अगर चिकित्सक को आवश्यकता लगती है कि मरीज की कोरोना जांच होनी चाहिए तो उसकी सुविधा है। कोरोना से बचाव के पुख्ता इंतजाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें