फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अब गंगोह और शामली डिपो से चलेंगी निगम की बसें

Fri, 30 May 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। परिवहन निगम जल्द ही गंगोह और शामली डिपो से अपनी बसों को संचालित करेगा। वर्तमान में गंगोह और शामली डिपो से अनुबंधित बसों का संचालन किया जा रहा है। निगम ने इस संबंध में 90 बसों की मांग मुख्यालय को भेजी है। साथ ही जल्द से जल्द संचालन के लिए अनुमित भी मांगी है।
विज्ञापन

सहारनपुर परिवहन निगम में 700 से अधिक बसों का विशाल बेड़ा है। इनमें ज्यादातर परिवहन निगम की खुद की बसें हैं, लेकिन जलालाबाद स्टेशन, गंगोह और शामली डिपो में सभी बसें अनुबंध के आधार पर संचालित होती है। कई बार बसों के संचालन में परेशानी भी होती है।
निगम की ओर से तय रूट पर बसों की संख्या कम या ज्यादा हो जाती है। इसके चलते ग्रामीण रूट के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जिन 90 बसों की मांग मुख्यालय को भेजी गई है, उनमें 80 बसें सामान्य श्रेणी की है। 10 बसें एसी क्लास हैं।
विज्ञापन

मुख्यालय इस मांग पर विचार करेगा। उम्मीद है कि जल्द ही बसें मिल जाएंगी। बसों के मिलने के साथ ही रोडवेज की वर्कशॉप भी स्थापित करने पर विचार किया जाएगा। सेवा प्रबंधक अक्षय कुमार ने बताया कि बसों की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें