फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा निकालने को विवाद, हंगामा

विज्ञापन
ग्राम सतपुरा में रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकलने के मामले तैनात पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव सतपुरा में रविदास जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकालने को लेकर विवाद हो गया। पुलिस द्वारा अनुमति नहीं होने की वजह से शोभायात्रा रोकने पर गुस्साए लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। इसके साथ ही अनुमति देने की घोषणा की। अब 25 फरवरी को कार्यक्रम आयोजित किए जाने तारीख तय हुई है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव सतपुरा में अनुसूचित जाति के लोगों ने रविदास जयंती के उपलक्ष्य में कई दिनों पूर्व पुलिस-प्रशासन से अनुमति मांगी थी। शनिवार को तैयारियों के बाद लोग शोभायात्रा निकालने लगे। आरोप है कि तभी कुछ लोगों के कहने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शोभायात्रा को रुकवा दिया। इसको लेकर ग्रामीण भड़क गए और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हंगामा कर दिया।
सूचना पर एडीएम (एफ) रजनीश कुमार मिश्र व एसपी सिटी राजेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। हंगामे का पता लगने पर भीम आर्मी से राजन गौतम, प्रवीण गौतम, रोहित राज, विजय गौतम भी सतपुरा पहुंच गए। उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया। एडीएम और एसपी सिटी ने अनुमति देने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। अधिकारियों ने कहा कि 25 फरवरी को गांव के लोग आपसी सौहार्द के साथ शोभायात्रा निकालेंगे। उनको कोई नहीं रोकेगा। इसको लेकर अनुमति भी प्रशासन की ओर से दे दी जाएगी। इस पर ग्रामीण सहमत हुए और मामला खत्म किया।
विज्ञापन

वहीं, एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा 25 फरवरी को शोभायात्रा निकालना तय किया है, जो आपसी सौहार्द के साथ सर्वसमाज के लोगों के साथ कार्यक्रम आयोजित कर शोभायात्रा निकालेंगे। इससे पूर्व इन लोगों को अनुमति दे दी जाएगी। सुरक्षा को लेकर पुलिस की मौजूदगी में शोभायात्रा निकलवाई जाएगी।

ग्राम सतपुरा में शोभायात्रा निकलने के मामले में महिलाओ से वार्ता करते आजाद समाज पार्टी के पदाधि?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें