फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डे को लेकर अधिकारियों ने किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अंबाला रोड स्थित बस स्टैंड की जगह को खाली कराए जाने के बाद यात्रियों की समस्या को देखते हुए मंडलायुक्त लोकेश एम ने नगर निगम और परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ मंथन किया। मंडलायुक्त ने बस अड्डों के लिए प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण कर तत्काल प्रभाव से समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को भी यात्री बसों की इंतजार में घंटाघर, रेलवे रोड और अंबाला रोड पर भटकते हुए दिखे। चार दिन पूर्व नगर निगम ने अंबाला रोड स्थित बस स्टैंड को खाली कराया था। इस बस स्टैंड को मानकमऊ में शिफ्ट करने के लिए जगह दी गई थी, लेकिन खामियां होने की वजह से परिवहन निगम ने मानकमऊ में बस अड्डा शिफ्ट नहीं किया। यात्रियों की समस्या को देखते हुए कांशीराम कॉलोनी और रेलवे रोड से अस्थाई बस स्टैंड बनाकर बसों का संचालन कराया जा रहा है, लेकिन रेलवे रोड पर सड़क पर बसों खड़े होने की वजह से घंटाघर और अंबाला रोड पर जाम की स्थिति बन रही है, जिस कारण जहां यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है वहीं, शहरवासी भी जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं।
जाम से मुक्ति के लिए बस अड्डों का शहर से बाहर जाना जरूरी: मंडलायुक्त
सहारनपुर। शनिवार को मंडलायुक्त लोकेश एम. ने नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह व परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार के साथ बस अड्डे के स्थानांतरण पर विचार विमर्श किया। मंडलायुक्त ने कहा कि जाम से निजात पाने के लिए बस अड्डों का शहर से बाहर जाना जरूरी है। उन्होंने आरएम अनिल कुमार को निर्देश दिए कि बस अड्डों को शहर से बाहर ले जाया जाए। मंडलायुक्त ने क्षेत्रीय प्रबंधक और नगरायुक्त के साथ बस स्टैंड के लिए प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्था भी देखी।
विज्ञापन

नगरायुक्त ने मंडलायुक्त को दी जानकारी
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि नगर निगम द्वारा बसों के संचालन के लिए मानकमऊ में परिवहन निगम को स्थान उपलब्ध कराया है। इसके अलावा दिल्ली रोड पर भी स्थान दिया है। इन जगहों से बसों का संचालन किया जा सकता है।
बोले क्षेत्रीय प्रबंधक, कई परेशानी हैं सामने
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने मंडलायुक्त को बताया कि दिल्ली रोड पर उपलब्ध स्थान से दिल्ली रुट की बसों का तो संचालन किया जा सकता है, लेकिन मेरठ, मुजफ्फरनगर-देवबंद की तरफ जाने वाली बसों का संचालन संभव नहीं है। इन रुटों की बसों को देहरादून चौक से होकर ही जाना पड़ेगा। उन्होंने सुझाव दिया कि अंबाला रोड पर कल्पना सिनेमा के सामने स्थित नगर निगम की मेला गुघाल वाली भूमि उपलब्ध कराई जाए। यहां से मुजफ्फरनगर रुट की बसों का संचालन किया जा सकता है।
विभाग खुद भी कर रहा तलाश
सहारनपुर डिपो के एआएम जगदीश सिंह का कहना है कि यात्रियों की समस्या को देखते हुए विभाग अपने स्तर से भी बस अड्डे के लिए भूमि तलाश कर रहा है। मानकमऊ से बसें संचालित करने पर कई समस्याएं हैं। विभाग नहीं चाहता है कि यात्रियों को दिक्कत हो। इसलिए मानकमऊ में बस अड्डा शिफ्ट नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें