फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन में फंसे लोगों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। युद्ध से पैदा हुए संकट को देखते हुए यूक्रेन में मौजूद सभी भारतीयों को मदद पहुंचाने के लिए सरकार के प्रयास जारी हैं। इसके लिए हेल्पलाइन भी संचालित की जा रही है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र ने बताया कि विदेश मंत्रालय ने भारतीय दूतावास के हेल्प लाइन नंबर +911123012113, +911123014104 एवं +911123017905 और कंट्रोल रूम नंबर 1800118797 जारी किए हैं। यूक्रेन के कीव में स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि वहां रह रहे व्यक्तियों एवं छात्रों की स्वदेश वापसी की व्यवस्था के संबंध में अपडेट एडवाइजरी भारतीय दूतावास की वेबसाइट http//www.eoiukraine.gov.in/index.php और http//www.indiaembassywarsaw.gov.in पर अपलोड की जा रही है। साथ ही मदद के लिए +380997300483, +380997300428, +3809333980327, +380635917881, +380935046170 नंबर भी जारी किए गए हैं। प्रदेश सरकार की ओर से स्थापित कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित किया जा रहा है। जिसका हेल्पलाइन नंबर (0522) 1070 मोबाइल नंबर 9454441081 और ई-मेल rahat@nic.in है।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बताया कि जनपद के जो विद्यार्थी एवं व्यक्ति यूक्रेन में है, उनके लिए जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण कार्यालय में भी कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका फोन नंबर 0132-2723344, 0132-2723145 है। इसके अलावा आपदा सहायक के मोबाइल नंबर +918630591743 एवं आपदा विशेषज्ञ मोबाइल नंबर 9205382603 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें