भतीजी की शादी में शामिल होने आ रहे थे इखलाक
परिजनों के अनुसार इखलाक मुजफ्फरनगर में सड़क निर्माण की ठेकेदारी करते थे। शनिवार को उनकी भतीजी की बरात आनी थी और वह शादी में शामिल होने के लिए गांव आ रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
इखलाक के परिवार में पत्नी और 14 व 16 वर्ष के दो बेटे हैं।
गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक
परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के देर रात शव को लेकर गांव पहुंच गए। शनिवार सुबह करीब आठ बजे बेहद गमगीन माहौल में इखलाक के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। शादी वाले घर में हादसे के बाद परिवार और रिश्तेदारों में शोक की लहर है।