फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP news: भारी बारिश के आसार के बीच 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी, इन जिलों में जारी हुए सख्त आदेश

Fri, 25 Sep 2026 11:19 PM IST
Pratyush Sharma न्यूज़ नेटवर्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मौसम विभाग की ओर से शनिवार को भारी बरिश और आंधी-तुफान की चेतावनी जारी की गई है, जिसके चलते मेरठ, सहारनपुर, मुज़फ्फरनगर, बिजनौर और शामली में 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है।
विज्ञापन
बारिश के चलते प्रयागराज में शनिवार को बंद रहेंगे स्कूल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारी बारिश, आंधी-तूफान, वज्रपात और 70 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी के बाद शनिवार को मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर और शामली में कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। सहारनपुर में जिला प्रशासन ने शाकंभरी देवी मंदिर में दर्शन पर रोक लगा दी है। बिजनौर में डीआईओएस डीके सक्सेना ने आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं। मुजफ्फरनगर और शामली में भी एक से 12 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए और डीआईओएस ने जारी किये आदेश
मेरठ बीएसए आशा चौधरी ने जि़लाधिकारी के निर्देश पर छुट्टी के आदेशों की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सभी बोर्ड्स के स्कूलों की छुट्टी के आदेशों का सख्ती से पालन किया जाएगा। मुज़फ्फरनगर डीआईओएस हरिकेश यादव ने छुट्टी के आदेशों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आकिस्मक अवकाश घोषित किया गया है। वहीं, बिजनौर डीआईओएस डीके सक्सेना ने बताया कि खराब मौसम की आशंका के चलते जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के सभी बोर्डों के 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश रहेगा। इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन किया जाए। उधर, शामली डीआईओएस ऐश्वर्या जायसवाल ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में संचालित सभी बोर्डों के कक्षा 12वीं तक के स्कूल शनिवार को बंद रहेंगे। सभी प्रधानाचार्यों को आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें