सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने पिछले 14 दिनों में जनपद के तीन थाना क्षेत्रों के 10 स्थानों पर कोई कोरोना वायरस संक्रमित न पाए जाने के चलते हॉट स्पॉट क्षेत्रों में कंटेनमेंट की कार्रवाई समाप्त कर दी है।
कंटेनमेंट समाप्त होने वाले स्थानों में थाना सदर बाजार के ए17 वाली गली पुराना आवास विकास कालोनी, प्रद्युमन नगर मानव मंदिर के पास, मंदाकिनी विहार, न्यू आवास विकास, लक्ष्मीपुरम गलीरा रोड शामिल हैं। इसके अलावा थाना रामपुर मनिहारान के सलमान वाली गली मोहल्ला सराय, सुहेल वाली गली मोहल्ला सराय, राधे वाली गली हलगोया, सुमित के मकान वाली गली ग्राम पंहासू, रमेश वाली गली ग्राम सहजवा और थाना बड़गांव के रामनगर चिराऊ में घोषित हॉट स्पॉट को समाप्त करते हुए कंटेनमेंट की कार्रवाई समाप्त कर दी गई है।