सहारनपुर। नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय के दो शिक्षकों सहित 121 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनके साथ ही सहारनपुर जनपद में संक्रमितों की कुल संख्या 6213 पर पहुंच गई है।
नए संक्रमित में नगर क्षेत्र के एक विद्यालय की दो शिक्षिकाएं, कोली माजरा के 5, शारदा नगर के तीन, नुमाइश कैंप के दो, गोविंद विहार के 3, गोविंद नगर के तीन, नागल अहीर के दो, पुराना आवास विकास के दो, न्यू आवास विकास के 3, सरसावा के तीन, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के दो, नवीन नगर के दो, खलासी लाइन के दो, प्रेमपुरी के तीन, माधवनगर के दो लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनके अलावा सिद्धार्थ कॉलोनी शेखपुरा कदीम, चंदना कोली, रेलवे कॉलोनी, गुरुनानक मार्केट, बेतिया, बिहार, दिल्ली रोड, मिशन कंपाउंड, मधुबन बिहार, पुरानी चुंगी, जीवाला, पेपर मिल रोड, जाफर नवाज, चंद्रलोक कॉलोनी, कोटा, शंकर नगर, जैन कॉलोनी, राघव पुरम, चतरसाली, झबीरण, शाहपुर, जिला अस्पताल परिसर, जिला जेल, नाजीपुरा, एयर फोर्स स्टेशन परिसर, मोहल्ला पीपल तला, पहासू, गढ़ी मलूक, बंजारन, शास्त्री नगर, न्यू कपिल विहार, पैरामाउंट कॉलोनी, आशियाना, ताजपुर, मंदाकिनी विहार, लतीफपुर, राधा विहार, कुराली, शुगर मिल, ग्वालियर चौक, पीकी, जनकपुरी, नवादा रोड, नवादा तिवाया, नागल, चंदना कोली आदि जगहों के एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं।