रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एसपी सिटी राजेश कुमार व अन्य अधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रेलवे सिक्योरिटी बोर्ड को ई-मेल के जरिए जानकारी मिली कि चार संदिग्ध लोगों ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों को उड़ाने की साजिश कर रहे हैं। इसका पता लगते ही एसपी सिटी के साथ जीरआपी और आरपीएफ ने सोमवार देर रात को रेलवे स्टेशन के अलावा ट्रेनों में सघन चेकिंग की।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि रेलवे सिक्योरिटी बोर्ड को भेजी गई मेल में एक युवक ने बताया कि उसने चार संदिग्ध लोगों को सहारनपुर में ट्रेनों और रेलवे स्टेशन को उड़ाने की बात करते हुए सुना है। आरोपी ट्रेनों और रेलवे स्टेशन को उड़ाने की साजिश कर रहे थे। सूचना देने वाले युवक का नाम गोपनीय रखा गया है। पता लगते ही सोमवार की देर रात एसपी सिटी राजेश कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ और जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर डॉग स्क्वॉड एवं बम निरोधक दस्ते के साथ स्टेशन और ट्रेनों की चेकिंग की। संदिग्ध लोगों से पुलिस ने पूछताछ कर आईडी भी जमा कराई। सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जा रही है।
रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एसपी सिटी राजेश कुमार व जीआरपी व आरपीएफ।- फोटो : SAHARANPUR