सहारनपुर। जिले भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना के विरोध में धरना देकर विरोध जताया। कांग्रेसियों ने भाजपा सरकारों पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
महानगर में गांधी पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेसियों ने धरना दिया। महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा और पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने कहा कि भाजपा सरकारें युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवाओं के हक की लड़ाई कांग्रेस लड़ेगी। सरकार को अग्निपथ योजना वापस लेनी होगी।
इस दौरान जावेद साबरी, नरेंद्र शर्मा, सुखविंदर कौर, चंद्रजीत सिंह निक्कू, धर्मवीर जैन, इमरान कुरैशी, ठाकुर रणधीर सिंह, मनीष त्यागी, अबरार मिर्जा, राहत खलील, अजय त्यागी, तंजीम सिद्दीकी, संजय पंवार, सतपाल बर्मन, सोनू पठान, संदीप राणा, निसार खान, सचिन वर्मा, विक्रम चंदेल, इकराम खान, नीरज कपिल, अमरदीप जैन, गुलशेर, आरिफ मंसूरी, सौरभ भारद्वाज, यूनुस सिद्दीकी, जब्बार अहमद, मो. कासिफ मौजूद रहे।