फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस चलाएगी भाजपा गद्दी छोड़ों आंदोलन

विज्ञापन
शहर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक में विचार रखते जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कांग्रेस प्रदेश सचिव गौरव भाटी ने कहा कि क्रांति दिवस के मौके पर कांग्रेस भाजपा गद्दी छोड़ो आंदोलन चलाएगी। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

रविवार को गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में गौरव भाटी ने कहा कि जिला कांग्रेस नौ से 11 अगस्त तक सभी पंचायत क्षेत्रों में पदयात्रा का आयोजन करेगी। देश में बेरोजगारी, महंगाई, काले कृषि कानूनों व पेगासस जासूसी कांड के विरोध में भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान चलाया जाएगा। कहा कि देश में हर वर्ग के नागरिक भाजपा सरकारों की जनविरोधी नीतियों से परेशान है। देश के नेताओं, मंत्रियों और संवैधानिक संस्थाओं की जासूसी करके भाजपा सरकार ने देश में लोकतंत्र को कमजोर किया है। जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की परंपरा और संस्कृति संघर्ष की है। कांग्रेस महात्मा गांधी के दिखाएं अहिंसा के मार्ग पर चलकर जनविरोधी सरकारों के खिलाफ आंदोलन करेगी। प्रतिदिन तीन से पांच पंचायत क्षेत्रों में यात्रा निकाली जाएंगी। इनके सुचारु आयोजन हेतु कि शीघ्र ही कमेटियों की घोषणा की जाएगी, जिनमें ब्लॉक अध्यक्षों, ब्लॉकों के सचिव प्रभारियों व विधानसभा प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, अरविंद पालीवाल, चंद्रजीत सिंह निक्कू, मनीष त्यागी, आरिफ खान, राकेश मोगा, हरिओम मिश्रा, अजय त्यागी, संजय पवार, चौधरी गालिब, गुलफाम मलिक, देवेंद्र राणा, शिव कुमार राणा, अजय गुर्जर, जोनी कुमार बिरला, अमित कांबोज, गुलफाम अंसारी, मधु सहगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें