फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से की मेडिकल कालेज के छात्रावास की बिजली गुल होने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी के छात्रावासों की बिजली गुल होने से परेशान एमबीबीएस छात्रों ने जिलाधिकारी को मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी के एमबीबीएस के सीनियर छात्रों ने जिलाधिकारी को शिकायत की कि उनके छात्रावासों की बिजली कई दिन से नहीं आ रही है। इसकी वजह से भीषण गर्मी में उनका जीना मुहाल हो गया है वहीं उनकी पढ़ाई भी बाधित हो रही है। छात्रों ने बताया कि उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को भी मामले की शिकायत की, लेकिन छात्रावासों की बिजली ठीक करवाने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। छात्रों ने बताया कि पूर्व में भी छात्रावासों की बिजली कई बार खराब हो चुकी है, जिसको काफी समय बाद ठीक कराया जाता है इस बीच उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि छात्रावासों में एमबीबीएस छात्रों ने बिना अनुमति के 50 से भी अधिक एयर कंडीशनर लगा रखे हैं तथा हैवी वोल्टेज के हीटर भी चलाते हैं जिसके कारण छात्रावासों को विद्युत आपूर्ति की जाने वाली मुख्य केबल तथा छात्रावास की आंतरिक बिजली फिटिंग जल गई है। इसे ठीक करने के लिए विद्युत अभियंता को पत्र लिखा गया है। पूरी वायरिंग ठीक कराने में लगभग 15 लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान है। वर्तमान में उनके पास अन्य संसाधनों के लिए सीमित बजट है। वहीं इतनी बड़ी बिजली व्यवस्था को ठीक कराने में समय भी लगता है। प्राचार्य ने ये भी बताया कि छात्रों ने निर्धारित विद्युत शुल्क भी आज तक जमा नहीं कराया है। प्राचार्य ने बताया कि उनके पास जिलाधिकारी सहारनपुर का फोन आया था जिस पर उन्होंने सारी स्थिति से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें