फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने पुलिस और क्रशर मालिक पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने पुलिस और क्रशर मालिक पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन

बेहट। अवैध रूप से स्टोन क्रशर लगाने की शिकायत पर क्रशर मालिक के गुर्गों ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की। आरोप है कि पुलिस भी उसकी सुनवाई करने की बजाए क्रशर मालिक के साथ मिलकर झूठे मामले में फंसाने के प्रयास में लग गई। इस पूरे प्रकरण में पीड़ित ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर शिकायत दर्ज कराई और डीजीपी को भी प्रार्थना पत्र भेजकर पूरे मामले से अवगत कराया।
कोतवाली बेहट क्षेत्र के यमुना तटवर्ती गांव बरथा कोरसी निवासी गोविंदा चौधरी ने मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके गांव के पास मानकों को ताक पर रखकर स्टोन क्रशर लगाए जाने की अनुमति प्रदान की गई है। आबादी के नजदीक संचालित इन 20-25 स्टोन क्रशरों से उड़ने वाली धूल से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। उसने 10 मार्च को तहसील सभागार में डीएम अखिलेश सिंह के समक्ष भी इस संबंध लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है, कि इस शिकायत के बाद एक क्रशर मालिक बेहट पुलिस के साथ मिलकर उसे प्रताड़ित कर रहा है। उसे झूठे आरोप लगाकर फंसाने की साजिश की जा रही है। शिकायतकर्ता का कहना है, कि सोमवार को जब वह बिना रवन्ने के क्रशर पर खनिज लेकर जा रहे वाहनों की वीडियो बना रहा था तो क्रशर मालिक गुर्गे के वहां पहुंचे और उन्होंने उसके साथ मारपीट की। उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए। आरोप है, कि पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही। उल्टे क्रशर मालिक से तहरीर लेकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के खिलाफ कुछ वाहन चालकों ने अवैध वसूली किए जाने की शिकायत की है। उसे थाने बुलाया गया था। वह उनकी गैर मौजूदगी में ग्राम प्रधान के साथ थाने आया और चला गया। इसके बाद बार-बार बुलाने पर भी थाने नहीं आ रहा है। इस पूरे प्रकरण की गंभीरता व निष्पक्षता से जांच की जाएगी।
राजकुमार शर्मा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें