फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को बाहरी युवकों ने पीटा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नानौता। कालेज में आपसी कहासुनी को लेकर हुए विवाद के चलते बाहरी युवकों ने छुट्टी के बाद पेपर देकर लौट रहे छात्र के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। घायल छात्र को उपचार हेतु भेजते हुए पुलिस ने एक आरोपी युवक को हिरासत में लिया। घायल युवक की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

नगर के किसान सेवक इंटर कॉलेज में गृह परीक्षाएं चल रही है। सोमवार को कॉलेज परिसर में परीक्षा के दौरान किसी बात पर दो छात्रों में विवाद हो गया। इसके बाद एक छात्र द्वारा अपने साथियों को मोबाइल पर झगड़े की सूचना दी गई। करीब तीन बजे नगर निवासी कक्षा 12वीं का छात्र विनीत पुत्र मनोज कुमार जैसे ही पेपर देकर अपने घर जा रहा था, तभी बाहरी युवकों ने उस पर बेल्ट व डंडो से हमला बोला दिया। अचानक हुए हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके से एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि अन्य मारपीट के आरोपी मौका पाकर भाग निकले। पुलिस द्वारा घायल छात्र को सीएचसी पर उपचार हेतु ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। थानाध्यक्ष सोवीर नागर ने बताया कि एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें