फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर करें निगम से शिकायत, होगा समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम से जुड़ी किसी भी समस्या की शिकायत अब आप व्हाट्सएप नंबर पर चैटिंग के जरिए कर सकते हैं। व्हाट्एप पर शिकायत दर्ज होते ही नगर निगम 24 से 48 घंटे के भीतर समस्या का समाधान करेगा।
विज्ञापन

नगर निगम ने शिकायत दर्ज कराने के लिए व्हाट्सएप नंबर 8477008058 जारी किया है। शिक्षकों को कलक्ट्रेट करने और उनके निस्तारण को लेकर एक कंपनी सोमवार को नगर निगम पहुंची थी। कंपनी के चीफ टेक्निकल ऑफिसर गौरव अग्रवाल, राजीव सक्सेना व तपन शर्मा ने नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को इस सेवा का डेमो दिखाया। उन्होंने बताया कि जिस वार्ड की शिकायत होगी उससे संबंधित अधिकारी के पास शिकायत जाएगी। 24 से 48 घंटे में समस्या का समाधान कराने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के ऊपर बन रहे वार रूम से इसकी निगरानी होगी। समस्या दर्ज कराने के लिए नगर निगम के कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 8477008027, 8477008015 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
नगर निगम लगातार अपनी सेवाओं को स्मार्ट बना रहा है। इसी क्रम में अब व्हाट्सएप चेट सेवा शुरू की गई है, जिसके जरिए कोई भी नागरिक निगम से संबंधित अपनी समस्या दर्ज करा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें