उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सोमवार को इस्लामिक संस्था जामिया मज़ाहिर उलूम सहारनपुर के प्रधानाचार्य हज़रत मौलाना सलमान का सोमवार को निधन हो गया। वह करीब 75 साल के थे।
जानकारी के अनुसार मौलाना सलमान 25 साल से मदरसा मजाहिर उलूम जदीद के नाजिम की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
सोमवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। परिवार के लोग उन्हें चिकित्सक के पास ले गए लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें:शर्मनाक! अपहरण के बाद महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, फिर गंगनहर में फेंका, जांच में जुटे अफसर
वह सहारनपुर शहर के मोहल्ला मुफ्ती में रहते थे। उनका निधन होने पर दारुल उलूम देवबंद के नायब मोहतमिम सहित तमाम लोगों ने दुख जताया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/