देवबंद। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि आज सांप्रदायिक ताकतें देश को तोड़ने में लगी है। हिंदू-मुस्लिमों को आपस में बांटने की साजिश रचने वाली सांप्रदायिक ताकतों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
सोमवार रात मोहल्ला बडजियाउलहक में नवनिर्वाचित नगरपालिका चेयरमैन जहीर फातिमा की जीत पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक इमरान मसूद ने कहा कि धर्मवाद और जातपात से ऊपर उठकर आज हमें एकजुटता के साथ गंदी सियासत करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। पालिका उपचुनाव में जहीर फातिमा की जीत बिरादरी वाद फैलाने वाले लोगों के मुंह पर करारा तमाचा है।
विधायक माविया अली ने कहा कि वह जनता के बीच रहकर जमीनी स्तर पर काम करने वाले व्यक्ति हैं। अपने चेयरमैन के कार्यकाल में उन्होंने धर्मवाद और बिरादरीवाद को दरकिनार कर बिना भेदभाव विकास कार्य कराए। उन्होंने अपने द्वारा कराए गए विकास कार्य गिनाए। उन्होंने कहा कि उनका पूरा प्रयास देवबंद में अन्य शहरों की तर्ज पर विकास करना है। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष इनाम कुरैशी, नौशाद कुरैशी, शमशाद जंग, तहसीन खान, सलीम कुरैशी, अहसान कुरैशी, अब्दुल हादी खां, अहमद गौड़, हम्जा मसूद, फैजान कुरैशी आदि मौजूद रहे।