देवबंद। उप्र उर्दू अकादमी के चेयरमैन डा. नवाज देवबंदी ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों के बच्चों को मिड-डे मिल के बर्तन वितरण कार्यक्रम सराहनीय कदम है।
मंगलवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में स्कूली बच्चों को बर्तन वितरित करते हुए मुख्य अतिथि डा. नवाज देवबंदी ने कहा कि हमारा भी यह कर्तव्य बनता है कि हम दैनिक रूप से विद्यालय में उपस्थित होकर सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाकर साक्षर बनें।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्धप्रिय सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सभी वर्गों के बच्चों को शिक्षित करना है। इस दौरान गोकुलचंद रहती देवी कन्या इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय नंबर 5 व 6 तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर 1 के बालक बालिकाओं को गिलास और प्लेट वितरित की गई। संचालन तहसीलदार यदुवंश कुमार ने किया।
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार, अतुल कुमार, नमिता सिंह, डा. सुधीर, कुंवरपाल, साबिर, रोबिन मित्तल, अतुल जैन, फरीदी जमाल, वजाहत शाह, खुर्शीद अहमद, सबीहा, हिमानी, शबनम, मंजूर अहमद आदि मौजूद रहे।