फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर और डीआईजी ने सुनी समाधान दिवस में समस्याएं

विज्ञापन
थाना चिलकाना में जानकारी प्राप्त करते कमिश्नर तथा डीआईजी। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। कमिश्नर तथा डीआईजी ने समाधान दिवस में पहुंचकर लेखपालों से घरोनी की प्रगति पर जानकारी प्राप्त की तथा समाधान दिवस पर आई शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर थाना चिलकाना पहुंचे मंडलायुक्त एबी राजामौली ने समाधान दिवस पर मौजूद लेखपालों से उनके हल्के की जानकारी प्राप्त की। मंडलायुक्त ने लेखपालों से पूछा कि घरोनी तैयार किए जाने में कोई समस्या तो नहीं आ रही है। लेखपालों ने घरोनी के निर्माण में आने वाली मूलभूत समस्याओं के बारे में अवगत कराया। गांव सोंधेबांस तथा गाजदीनपुर के लेखपाल अब्दुल कादिर ने बताया कि दोनों गांव की आबादी पिछले 15 वर्ष में दो से तीन गुना बढ़ गई है। उसी आधार पर कार्य किया जा रहा है। गांव दास्सामजरा के लेखपाल सुनील कुमार ने भी घरोनी की प्रगति के बारे में जानकारी दी। मंडलायुक्त ने कहा कि घरोनी में गांव में रहने वाले परिवारों की संपत्ति का विवरण होगा। घरोनी के तैयार होने के बाद गांव में होने वाली विभिन्न समस्याओं का अंत होगा। कमिश्नर ने ऑनलाइन पढ़ाई के बारे में चर्चा की। उन्हें बताया गया कि गांवों में नेटवर्क न होने के कारण पढ़ाई में बाधा आ रही है। यमुना नदी में होने वाले खनन, यमुना नदी पार गांवों में मोबाइल नेटवर्क न आने की समस्याओं से अवगत कराया गया। कमिश्नर ने गांव दूधघढ़ की महिला सुरेशो तथा गांव दुलानी की महिला कमलेश की जमीन संबंधी समस्या को आज शाम तक हल करने के निर्देश दिए। डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने थाना क्षेत्र में अपराधों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान थाना प्रभारी बीएस वर्मा, एसएसआई इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें