फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारी अटरिया पे आ जा सांवरिया...

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो\ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
कार्यक्रम मेंे छात्राओं को पुरस्कृत करती सीमा वर्मा।
विज्ञापन
मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स महाविद्यालय में स्वर्ण जयंती समारोह की तृतीय श्रृंखला में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने उम्दा प्रस्तुतियों से सभी की वाहवाही लूटी।  
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आचार्य प्रतिष्ठा शर्मा ने किया। पुरातन छात्रा काजल त्यागी ने नटराज वंदना की प्रस्तुति से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।

डा. अमिता अग्रवाल ने अतिथियों और निर्णायक मंडल का परिचय कराते हुए सभी को श्रीफल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सदाबहार गीतों की मधुर लहरियों पर छात्राओं द्वारा एकल, युगल नृत्य एवं सामूहिक नृत्य की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। 
विज्ञापन


  एकल नृत्य में शिप्रा ने हमारी अटरिया पे आजा..., गायत्री ने पान खान सइया..., शिवानी ने मैंने पायल है छनकाई..., सोनिया ने लावणी, मधु ने प्रेम रत्न धन पायो..., नेहा, दीपशिखा, रिया, कृति आदि की मनोहर प्रस्तुतियां दी।  

युगल नृत्य में शिप्रा, गीतांजलि, शिवानी, गायनी, समीक्षा, काजल, अंतिम, रुचि आदि ने उम्दा प्रस्तुति दीं। सामूहिक नृत्य में करिश्मा एंड ग्रुप ने डांडिया, सबिस्ता एंड ग्रुप ने हरियाणवी लोकगीत और आइना ग्रुप ने भांगड़ा नृत्य कर सभी को मंत्रमुग्ध किया।  

कार्यक्रम में सत्र 2015-16 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। अंग्रेजी में तरन्नुम अंसारी, हिंदी में मोनिया देवी, संस्कृत में एकता, अर्थशास्त्र में आशीष, राजनीति शास्त्र में हफजा, समाजशास्त्र में सुगंधा सैनी, गृह विज्ञान में प्रगीत, कला में कोमल, बीए में साक्षी, बीकॉम में शुभि ने सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया।  

एनसीसी में वंदना, रेंजर में जाकिया, राखी शर्मा, खेलकूद में रीतू, प्रोक्टोरियल बोर्ड में राखी शर्मा, वाद-विवाद में शिप्रा जोशी और सांस्कृतिक गतिविधियों में शिप्रा जोशी और काजल त्यागी को पुरस्कृत किया गया। संचालन कार्यक्रम की संयोजिका डा. निशा शुक्ला ने किया। इस अवसर पर डा. विवेक, डा. योगेश, धर्मेंद्र कुमार जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें